उदयपुर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आज, सायरन बजे तो बुझा दें लाइटें

उदयपुर

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार आज बुधवार को प्रदेशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उदयपुर जिले में भी आज रात 8:45 बजे से 9:00 बजे तक कुल 15 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा।

इस संबंध में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभ्यास में सक्रिय भागीदारी निभाएं और निर्धारित समय पर सभी लाइट्स एवं विद्युत उपकरणों को बंद कर दें। कलेक्टर ने बताया कि जैसे ही सायरन बजेगा, सभी नागरिकों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों, और वाहनों की लाइट्स बंद करनी होंगी। यह अभ्यास आपदा प्रबंधन और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है जिससे किसी आपात स्थिति में आमजन की तत्परता और सहयोग का मूल्यांकन किया जा सके।

ब्लैकआउट का उद्देश्य नागरिकों को संभावित आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक करना और आपसी तालमेल की परीक्षा लेना है। सिविल डिफेंस, जिला प्रशासन और अन्य आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों द्वारा इस अभ्यास के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

प्रशासन ने विशेष रूप से नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस 15 मिनट के ब्लैकआउट को गंभीरता से लें और इसमें पूर्ण सहयोग प्रदान करें। यह अभ्यास न केवल सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती का परीक्षण करेगा बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और सजगता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति