आशीष नेहरा पर इस हरकत के चलते लगा जुर्माना, BCCI ने हार्दिक पांड्या को भी सुनाई सजा

नई दिल्ली
MI vs GT रोमांचक मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी पूरी टीम सहित गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर कड़ी कार्रवाई की है। आईपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार आशीष नेहरा ने मैच के दौरान 'खेल भावना' का उल्लंघन किया, वहीं हार्दिक पांड्या एक बार फिर स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए हैं। दूसरी बार स्लो ओवर रेट के चलते कप्तान समेत पूरी टीम पर जुर्माना लगाया गया है।

IPL की प्रेस रिलीज के अनुसार, “मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 56 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी।

चूंकि यह आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत सीजन का उनकी टीम का दूसरा अपराध था, इसलिए पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर और कन्कशन सब्सटीट्यूट सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया।

गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। उन्होंने अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया – जो खेल की भावना के विपरीत आचरण से संबंधित है – और मैच रेफरी की सजा को स्वीकार किया। आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।”

कैसा रहा MI बनाम GT मैच?
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने विल जैक्स के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जैक्स के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35 और कोर्बिन बॉश ने 27 रनों की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई मुंबई का बल्लेबाद दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। गुजरात के लिए साई किशोर ने 2 विकेट चटकाए, वहीं बाकी गेंदबाजों को 1-1 सफलता मिली।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 46 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। बारिश से बाधित इस मैच में गुजरात ने 19 ओवर में 147 (DLS) रनों को हासिल कर जीत दर्ज की। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति