मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में पशुपालन से वार्ड वासियों का जनजीवन बेहाल, नगर पालिका प्रशासन मौन

एमसीबी/मनेंद्रगढ़
मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 11 में रह रहे नागरिकों की जिंदगी इन दिनों नारकीय होती जा रही है। बस स्टैंड क्षेत्र में खुलेआम हो रहे पशुपालन से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में गाय, भैंस, बकरियों को खुलेआम सड़कों के बीच बांध दिया जाता है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पशुओं के मल-मूत्र से पूरे इलाके में बदबू फैली हुई है, जिससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि क्षेत्र में गंभीर बीमारियों के फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए इस रास्ते से गुजरना अब खतरे से खाली नहीं है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्षा के निवासरत वार्ड में हो रहा है। बावजूद इसके, अभी तक कोई ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिली है। स्थानीय लोग प्रशासन की इस उदासीनता से खासे नाराज हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब जागेगा नगरपालिका प्रशासन?

वार्डवासियों ने कई बार शिकायतें दर्ज करवाई हैं, लेकिन प्रशासन वर्षों से मौन बैठा हुआ है। नागरिकों की मांग है कि जल्द से जल्द इन पशुओं को हटवाकर उचित स्थान पर रखा जाए और वार्ड की सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि क्षेत्र में फिर से सामान्य जनजीवन बहाल हो सके।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब इस समस्या पर संज्ञान लेता है और उचित कार्यवाही करता है, या फिर वार्डवासी यूं ही समस्याओं के दलदल में फंसे रहेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति