आज केकेआर वर्सेस सीएसके मुकाबला शाम साढ़े सात बजे होगा शुरू, जाने पिच का मिजाज

नई दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2025 का 57वां मैच आज यानी बुधवार 7 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। केकेआर वर्सेस सीएसके मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अजिंक्य रहाणे और एमएस धोनी- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। चेन्नई की टीम टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है, ऐसे में उनकी नजरें दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने पर होगी। ऐसे में उनका पहला शिकार केकेआर बन सकती है। कोलकाता के खाते में 11 मैचों में इतने ही अंक हैं। टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें बचे तीनों मुकाबले जीतने होंगे तभी वह अधिकतम 17 अंकों तक ही पहुंच पाएगी, वहीं एक मुकाबला हारने पर उनकी गाड़ी 15 पॉइंट्स पर रुक सकती है। तो आईए KKR vs CSK पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं-

KKR vs CSK पिच रिपोर्ट
जैसा कि पिछले कुछ सालों में रहा है इस सीजन भी ईडन गार्डन्स की पिचें बल्लेबाजी के लिए अच्छी रही हैं। हालांकि, कुछ मैचों में स्पिनरों के लिए थोड़ी मदद देखने को मिली। नरेन और चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों के लिए यहां काफी ग्रिप थी। आज के मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है, स्पिनर्स इस मैच का रुख बदल सकते हैं। इस सीजन यहां 6 में से 4 मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। ऐसे में टॉस जीतकर दोनों कप्तान पहले बैटिंग ही करना चाहेंगे।
ईडन गार्डन्स IPL रिकॉर्ड्स और आंकड़े

मैच- 99
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 42 (42.42%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 56 (56.57%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 51 (51.52%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 47 (47.47%)
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 262/2
प्रति विकेट औसत रन- 28.07
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 165.16

KKR बनाम CSK हेड टू हेड
कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के हेड टू हेड की बात करें तो यहां सीएसके ने केकेआर पर अपना दबदबा बनाया हुआ है। दोनों टीमों के बीच हुए 31 मुकाबलों में चेन्नई 19 तो कोलकाता 11 मैच जीती है। इस सीजन की यह दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। जब पहली बार सीएसके और केकेआर का आमना सामना हुआ था तो कोलकाता ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया था।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति