अब चुल्लू में डूबने को भी नहीं है पानी, प्यासे मरने की नौबत, खानपुर डैम में मात्र 35 दिन का बचा पानी

इस्लामाबाद
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और पड़ोसी रावलपिंडी शहर को पानी पिलाने वाले खानपुर डैम में अब मात्र 35 दिन का पानी बचा है। इसी डैम से पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को खेतों की सिंचाई के लिए भी पानी जाता है। इस्लामाबाद से लगभग 100 किलोमीटर आगे सिंधु नदी पर बने गाजी बरोठा डैम में सिंधु में गिरने वाली हारो नदी पर बना खानपुर डैम इस्लामाबाद के पास है। खानपुर डैम के कैचमेंट एरिया (जिस इलाके से बारिश का पानी आता है) में बढ़िया बारिश हो नहीं रही जिस कारण डैम में इस समय रोजाना औसत 82 क्यूसेक पानी आ रहा है जबकि आपूर्ति बनाए रखने के लिए 235 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ रहा है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक खानपुर डैम में डेड लेवल से 25 फीट ही ज्यादा पानी बचा है। हारो नदी पर बने खानपुर डैम में इस्लामाबाद की मरगला हिल्स और गल्यात पहाड़ी इलाके से पानी आता है। बरसात ठीक से नहीं हो रही है, जिसकी वजह से जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। डैम प्रबंधन ने पाकिस्तानी मीडिया से कहा है कि अगर एक सप्ताह के अंदर हालत में सुधार नहीं हुआ तो पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा को सिंचाई के लिए पानी की सप्लाई रोकनी होगी जबकि इस्लामाबाद और रावलपिंडी को पीने के पानी की आपूर्ति में कटौती करनी होगी।

खानपुर डैम से अभी इस्लामाबाद को 90 क्यूसेक, खैबर पख्तूनख्वा को 48 क्यूसेक और पंजाब को 42 क्यूसेक पानी भेजा जा रहा है। डैम प्रबंधन की योजना है कि अगर एक सप्ताह में बारिश नहीं हुई और जलस्तर नहीं बढ़ा तो पानी की राशनिंग की जाएगी। मतलब, जो पानी है, उसी से इस्लामाबाद और रावलपिंडी को पेयजल की आपूर्ति होगी। सिंचाई के पानी को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। इस्लामाबाद और रावलपिंडी जुड़वां शहर हैं, जिनको पीने के पानी की आपूर्ति खानपुर डैम के अलावा सिमली डैम, गाजी बरोठा डैम और रावल झील से भी होती है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति