11 मई को मैच: इंडियन प्रीमियर लीग के PBKS vs MI मैच पर संकट, धर्मशाला से बाहर स्थानांतरित होने की संभावना

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) मैच को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। पंजाब और मुंबई के बीच मैच रविवार 11 मई को होगा।
 
भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल है। यह कार्रवाई पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई जिसमें 26 लोग मारे गए थे और अधिकांश पर्यटक थे। इसी के साथ ही भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति के कारण हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है जिससे दोनों टीमों की यात्रा प्रभावित होना तय है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच धर्मशाला से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्थानांतरित करने के बारे में चर्चा हो रही है। पंजाब और मुंबई के बीच होने वाले मैच के लिए मुंबई के खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की तलाश भी जारी है क्योंकि पंजाब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए पहले से ही धर्मशाला में है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है जिससे यह कहा जा सकता है कि आईपीएल का शेड्यूल जैसा चल रहा है वैसे ही चलेगा।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति