ब्लैक आउट के अभ्यास के दौरान नागरिकों की सहभागिता से अनोखा दृश्य इंदौर में साकार हुआ

इंदौर
 बुधवार को ब्लैक आउट के अभ्यास के दौरान नागरिकों की सहभागिता से अनोखा दृश्य इंदौर में साकार हुआ। ब्लैक आउट का पालन करने के दौरान ब्याह करने के लिए तोरण मारने जा रहे दूल्हे की घोड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी गई। नाचते हुए बाराती भी थम गए और बैंड से लेकर बरात को रोशन कर रही बत्तियां भी बुझा दीं।

ब्लैक आउट के पालन का अनोखा नजारा कनाड़िया क्षेत्र में आलोक नगर रोड पर दिखा। विद्या पैलेस निवासी नामेश सोलंकी का विवाह नेहा गोयल से हुआ। बरात का समय और ब्लैक आउट का समय समान था। बराती एडवोकेट नमन द्विवेदी ने बताया कि पहले तय हुआ था कि बरात ब्लैक आउट होने से पहले विवाह स्थल शगुन पैलेस पहुंच जाएगी।

दूसरा सायरन बजने के बाद बराती आगे बढ़े

हालांकि मैरिज गार्डन से 200 मीटर पहले ही ब्लैक आउट का समय हो गया। आसपास की सभी बत्तियां बुझ रही थीं, यह देख बरातियों को भी ध्यान आया कि ब्लैक आउट होना है। इसके बाद बरात ने भी ब्लैक आउट का पालन किया। 12 मिनट तक बत्तियां और संगीत बंद कर दिया। दूल्हा और बराती सड़क पर खड़े रहे। दूसरा सायरन बजने और ब्लैक आउट खत्म होने के बाद बरात आगे बढ़ी।

बाजार में दुकानें बंद

इंदौर के बाजारों में ब्लैक आउट का पूर्णतया पालन किया गया। दरअसल बाजारों में दोपहर से ही ग्राहकी सुस्त हो गई। सियागंज जैसे बड़े थोक बाजार में ज्यादातर दुकानें शाम साढ़े छह बजे ही बंद कर दी गईं। दूसरी ओर एमटी क्लाथ मार्केट में दुकानें तो खुली रहीं, लेकिन व्यापारियों ने निर्देशों का पालन करते हुए बत्तियां बुझा दीं।

निगरानी : भ्रामक मैसेज पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के लिए चेतावनी जारी की है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) अमितसिंह ने कहा कि वॉट्सएप, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर अनर्गल टिप्पणी और भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों पर पुलिस की नजर है। संवेदनशील मुद्दों पर भी भ्रामकता परोसने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति