रोहित के इस फैसले ने लाखों-करोड़ों फैंस के दिल तोड़े, फूट-फूटकर रोई लड़की, बोली- मां मेरा सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली
रोहित शर्मा ने वर्ल्ड क्रिकेट को बुधवार, 7 मई की शाम उस समय चौंका दिया जब उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। माना जा रहा था कि जून में होने वाले आगामी इंग्लैंड दौरे पर वह टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे, मगर उससे पहले ही हिटमैन ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। रोहित के इस फैसले ने लाखों-करोड़ों फैंस के दिल तोड़े। सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। इस बीच एक फीमेल फैन का वीडियो सामने आया जो रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर फूट-फूटकर रोने लगी। इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौर रहा है।

रोहित शर्मा की इस फैन का नाम जिनिया देबनाथ बताया जा रहा है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही है, मां रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. मुझे अब कुछ अच्छा नहीं लग रहा. मेरा सपना अधूरा रह गया। मेरी इच्छा थी कि मैं उनको टेस्ट मैच में खेलते हुए स्टेडियम में जाकर देखूं. अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है।

फैन आगे कहती नजर आ रही है, आप नहीं समझेंगे, मैंने सोचा था कि रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी जीतेंगे। नहीं मुझे ऐसा लगा था कि रोहित शर्मा वो पहले भारतीय कप्तान बनेंगे जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टीम इंडिया को जिताएंगे।

रोहित शर्मा के बाद कौन बनेगा टेस्ट कप्तान?
रोहित शर्मा के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कमान कौन संभालेगा ये इस समय सबसे बड़ा सवाल है। रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल इस रेस में है, मगर जसप्रीत बुमराह का क्या? वह भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि उनकी चोट कप्तानी के आड़े आ सकती है। बुमराह ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी की थी, हालांकि वह आखिरी मैच में चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई की नजरें ऐसे खिलाड़ी को कप्तान चुनने पर होगी जो सीरीज के सभी मैच खेल पाए। बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड को देखते हुए लगता नहीं कि उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी मिलेगी। कप्तान की रेस में एक और नाम केएल राहुल का भी हो सकता है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति