REET 2024 का परिणाम आज सवा 3 बजे होगा जारी

अजमेर

प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए आज का दिन किसी परीक्षा से कम नहीं। जो सालों से बेरोजगारी की मार झेलते हुए सिर्फ एक सरकारी शिक्षक की पहचान चाहते थे, उनके लिए REET-2024 का रिजल्ट उम्मीद की सबसे बड़ी रोशनी बनकर सामने आने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 3:15 बजे लेवल-1 और लेवल-2 दोनों का परिणाम एक साथ घोषित करेगा।

बोर्ड प्रशासक महेशचन्द्र शर्मा ने जानकारी दी कि इस वर्ष REET में कुल 14 लाख 29 हजार 822 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें लेवल-1 के लिए 3.46 लाख, लेवल-2 के लिए 9.68 लाख और दोनों लेवल्स के लिए 1.14 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं।

परीक्षा 41 जिलों में 1731 केंद्रों पर आयोजित हुई थी और आंसर-की जारी होने के बाद 31 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था। इसके बाद बोर्ड ने हर एक आपत्ति को जांचा-परखा और अब पूरी पारदर्शिता से परिणाम तैयार किया गया है। दरअसल REET की परीक्षा राजस्थान के लाखों युवाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश की पहली सीढ़ी है।

आज दोपहर 3:15 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणामों की घोषणा का लाखों युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति