बंद कमरे में PM मोदी ने अजीत डोभाल संग की 1 घंटे तक मीटिंग, अब ‘ऑपरेशन सिंदूर 2’ की अटकलें तेज

नई दिल्ली
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अब 'ऑपरेशन सिंदूर 2' की अटकलें तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के बीच हुई बंद कमरे की एक घंटे लंबी बैठक ने नई रणनीतिक हलचल को जन्म दिया है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक बेहद गोपनीय रही और इसमें सीमापार कार्रवाई के अगले चरण पर मंथन हुआ। भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं। इस जवाबी हमले में भारत ने न केवल आतंकवाद का मुँहतोड़ जवाब दिया बल्कि पहलगाम हमले का हिसाब भी चुकता कर दिया। अब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं।

देश में जश्न, सरहद पर तनाव
जहां एक ओर भारत में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर जश्न का माहौल है, वहीं पाकिस्तान में अफरा-तफरी और मातम पसरा हुआ है। पाकिस्तान के लाहौर में आज सुबह हुए ड्रोन अटैक और तीन जोरदार धमाकों ने स्थिति को और भयावह बना दिया है।

सर्वदलीय बैठक में युद्ध की रणनीति पर चर्चा
भारत सरकार ने 8 मई को एक अहम सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इस बैठक में विपक्षी दलों को ऑपरेशन की जानकारी दी गई और सीमा पर बिगड़ते हालात पर चर्चा हुई।
 
भाग लेने वाले प्रमुख नेता:
कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी
शिवसेना (UBT): संजय राउत
सपा: रामगोपाल यादव
TMC: सुदीप बंदोपाध्याय
NCP: सुप्रिया सुले

 PM मोदी और NSA डोभाल के बीच रणनीतिक बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ऑपरेशन के बाद सुबह एक बंद कमरे में अहम बैठक की। सूत्रों का दावा है कि पाकिस्तान की संभावित प्रतिक्रिया और भारत की अगली रणनीति पर चर्चा हुई है।

 लाहौर में धमाकों से दहशत
लाहौर के वाल्टन रोड, गोपाल नगर और नसीराबाद इलाके में लगातार तीन धमाकों से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। ड्रोन हमले की आशंका जताई जा रही है। कराची, सियालकोट और लाहौर एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

 LOC पर गोलाबारी, Poonch में हाई अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के पूंछ और उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग जारी है। नेशनल हाइवे बंद कर दिया गया है, स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेजा जा रहा है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति