सुकमा में मुठभेड़ , 8 नक्सली ढेर, 5 जवान शहीद

सुकमा

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने दो डिवीजनल कमेटी (डीवीसी) के वरिष्ठ सदस्य समेत 8 नक्सलियों को मार गिराया. हालांकि, इस मुठभेड़ में तेलंगाना की 'ग्रीन फाइटर' टीम के 5 जवान भी शहीद हो गए.

ये एनकाउंटर तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमाओं के संगम पर स्थित कर्रिगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में हुआ. इस ऑपरेशन में सुकमा पुलिस और अन्य सुरक्षाबल शामिल रहे. खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किए गए इस अभियान का मकसद नक्सलियों के गढ़ में उनकी गतिविधियों को कुचलना था. कर्रिगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र नक्सलियों का मजबूत ठिकाना माना जाता है, जहां वे लंबे समय से सक्रिय हैं.

ऑपरेशन मं नक्सलियों को बड़ा नुकसान
मुठभेड़ के दौरान भारी गोलीबारी हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर लिया. इस ऑपरेशन में नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ. मारे गए डीवीसी सदस्य संगठन के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिकार थे.

5 जवान हुए शहीद
तेलंगाना की 'ग्रीन फाइटर' टीम के 5 जवानों ने इस मुठभेड़ में अपनी जान गंवाई है. 'ग्रीन फाइटर' टीम नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी बहादुरी के लिए जानी जाती है. सुकमा पुलिस ने क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रण में बताया है और फिलहाल वहां शांति बनी हुई है.

पहले 22 से अधिक नक्सलियों को किया ढेर
वहीं, 7 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले के कर्रिगुट्टा पहाड़ियों के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी. इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 22 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया. यह कार्रवाई 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत हुई, जो 21 अप्रैल से शुरू हुआ है और नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है.

ड्रोन की मदद से हुई पुष्टि
इस ऑपरेशन में लगभग 24,000 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं, जिनमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कोबरा यूनिट के जवान हैं. इस मुठभेड़ के दौरान ड्रोन की मदद से नक्सलियों की मौजूदगी की पुष्टि की गई थी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति