कॉलेज के फरमान से मचा बवाल, तिलक मिटाने, कलावा खोलने और दाढ़ी काटने को कहा

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक नर्सिंग कॉलेज में उस वक्त हंगामा हो गया जब वहां के छात्र-छात्राओं को तिलक मिटाने, कलावा खोलने और दाढ़ी काटने को कहा गया. इस फरमान के बाद स्टूडेंट्स ने मौके पर हंगामा कर दिया. जबकि कॉलेज प्रबंधन आरोपों से इनकार कर रहा है.

दरअसल, नर्सिंग कॉलेज पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप है कि कॉलेज के एक शिक्षक ने छात्रों को दाढ़ी कटवाने, तिलक हटवाने और कलावा खोलने के लिए कहा है. इसका विरोध करने वाले छात्रों को कॉलेज से निष्कासित करने का भी आरोप है.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और माहौल को शांत करने का प्रयास किया. आरोप है कि जब पुलिस कार्यकर्ताओं को समझा ही रही थी कि इसी दौरान वहां मौजूद एक छात्रा ने धार्मिक नारा लगा दिया. जिससे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बिफर गए. कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन से छात्रा को निष्कासित करने की मांग की. इधर कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा के नारे लगाने की घटना से इनकार किया है.

कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कॉलेज में छात्रों के दाढ़ी कटवाकर आने का नियम है, कुछ छात्र दाढ़ी में आए थे, उन्हें दो दिन पहले नोटिस जारी किया गया था. साथ ही ये भी बताया कि कॉलेज में छात्रा ने कोई धार्मिक नारा नहीं लगाया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति