नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर से टकराई ईको, गाड़ी के उड़े परखच्चे, दो लोगों की मौत और कई हुए घायल

गुरुग्राम
गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर दो बजे राठीवास मोड़ के निकट तेज रफ्तार से चल रहे कैंटर ने ऑटो को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिए, इससे पीछे से आ रही ईको गाड़ी उससे भिड़ गई। हादसे में ईको गाड़ी सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घायलों को आनन-फानन इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऑटो को बचाने के चक्कर में लगा दिए ब्रेक
रेवाड़ी जिले के गढ़ी महेश्वरी के रहने वाले अमर सिंह, रामबीर, महावीर, नितेश व सुनील कुमार ईको गाड़ी से गुरुग्राम निजी काम से आए थे। दोपहर में वह गुरुग्राम से वापस रेवाड़ी जा रहे थे। उनके आगे-आगे एक कैंटर तेज रफ्तार में चल रहा था। बताया जा रहा है कि राठीवास मोड़ के निकट राठीवास की तरफ से आया एक ऑटो जैसे ही हाईवे पर चढ़ा तो कैंटर चालक ने ऑटो को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा दिए।

गाड़ी के परखच्चे उड़ गए
वहीं, इससे पीछे चल रही ईको गाड़ी कैंटर से पीछे से भिड़ गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि ईको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार में बैठे हुए पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग पांचों को निजी अस्पताल ले गए, जहां अमर सिंह व रामबीर को मृत घोषित कर दिया गया। कार चालक सुनील की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। दो अन्य घायलों का इलाज भी जारी है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति