भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच धर्मशाला में रोका गया पंजाब-दिल्ली का मैच

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-58 में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच यह मैच रोक दिया गया है. स्टेडियम की फ्लडलाइट्स ऑफ कर दी गई है. जब मैच रोका गया, तब पंजाब किंग्स का स्कोर 10.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 122 रन था.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन.
 
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है. पंजाब सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंची है, जब 2014 में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने हरा दिया था. दूसरी ओर दिल्ली भी साल 2020 के आईपीएल सीजन के फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे मुंबई इंडियंस (MI) ने हरा दिया था. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अबतक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स ने 17 और दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैचों में जीत हासिल की.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति