एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में युवक ने लगाई फांसी, फंदे पर लटकता मिला, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन, मृतक की नहीं हुई पहचान

सागर
अदमदाबाद से कोलकाता जाने वाली ट्रेन के शौचालय में एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला है। शौचालय में शव लटके होने की सूचना के बाद सागर रेलवे स्टेशन पर एफएसएल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव काे फंदे से नीचे उतारा गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन सागर स्टेशन पर रुकी रही। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सागर रेलवे स्टेशन प्रबंधन को सूचना मिली कि बीना की ओर से आ रही गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद-कोलकाता के सामान्य कोच के शौचालय में एक युवक का शव फंदे पर लटका है।
सूचना मिलने ही सागर रेलवे स्टेशन पर एफएसएल, जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोपहर 2.10 बजे सागर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन आकर रुकी।
ट्रेन के सबसे आगे वाले डिब्बे के जनरल कोच के शौचालय में ऊपर की ओर लगे हेंगर में शर्ट के फंदे पर युवक का लटका हुआ मिला। एफएसएल ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।
वहीं जीआरपी ने ट्रेन के डिब्बे में मौजूद अन्य यात्रियों से पूछताछ की। युवक की तलाशी ली गई, लेकिन उसकी शिनाख्ती नहीं हो पाई। शौचालय में युवक की शर्ट के फंदे पर ही शव लटका हुआ था।
उसके घुटने मुड़े हुए थे। जांच के बाद पुलिस ने शव को ट्रेन से नीचे उतारा। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के करीब होगी।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब सवा बाहर बजे बीना स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहा एक यात्री जब शौचालय में गया तो उसने शव को फंदे पर लटकता देखा।
इसके बाद उसने रेलवे स्टाफ को इसकी सूचना दी। ट्रेन से स्टेशन पर पहुंचते ही डिब्बे से सभी यात्री नीचे उतर आए। इसके एक घंटे बाद करीब सवा तीन बजे ट्रेन स्टेशन से आगे की ओर रवाना हुई।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति