दो JF-17 और एक F-16 समेत भारत ने गिराए PAK के तीन फाइटर जेट

नई दिल्ली
भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है, साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया. पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट हमला किया, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे नाकाम कर दिया. भारत की S-400 ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलें हवा में ही नष्ट कर दीं.

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक  F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है. साथ ही साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया. यह विमान पाकिस्तान की सीमा में गिरा. इसके अलावा सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागे. हालांकि भारतीय सेना की सतर्कता और ताकतवर वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया.

भारतीय सेना की आधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागे गए 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. सेना के सूत्रों के अनुसार, इन मिसाइलों का निशाना जम्मू एयरस्ट्रिप था, लेकिन समय पर जवाबी कार्रवाई से बड़ा नुकसान टाल दिया गया.

भारतीय सेना ने पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट मार गिराया
इसके साथ ही भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर जेट को भी मार गिराया. यह कार्रवाई नियंत्रण रेखा के पास की गई, जब पाकिस्तानी जेट ने भारतीय हवाई सीमा में घुसपैठ की कोशिश की.

वहीं, पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन भी भारतीय सीमा की ओर भेजे गए थे, जिन्हें सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने समय रहते निशाना बनाकर गिरा दिया. ये ड्रोन नियंत्रण रेखा के पास केजी टॉप इलाके में देखे गए थे.

ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने नाकाम किया
भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सेना हर स्थिति के लिए तैयार है और जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति