पाकिस्तान के ड्रोन हमलों भारत दे रहा है मुंहतोड़ जवाब, गुजरात के भुज में ब्लैक आउट लागू

अहमदाबाद
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ सीमा के नजदीक के शहरों और जिलों को निशाना बनाया जा रहा है। जम्मू में मिसाइल के साथ पंजाब के कई शहरों में ड्रोन अटैक के बाद गुजरात के कच्छ मे ब्लैक आउट लागू कर दिया गया है। भारत ने ऐसा नागरिकों की सुरक्षा को लेकर किया है। एक दिन पहले भारत ने पूरे देश में ब्लैक आउट का अभ्यास किया था। गुजरात में कच्छ के साथ बनासकांठा और पाटण पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए जिले हैं। इन तीनों जिलों में भारत की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।

राजस्थान के जैसलमेर जिले में पाकिस्तान की ओर से देर रात ड्रोन और मिसाइलों से हमला किए जाने की सूचना मिली है। रात करीब 9 बजे आसमान में तेज आवाजों और रोशनी के देखी गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से मिसाइलें लगातार दागी गईं, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को विफल कर दिया। यह भी कहा जा रहा है कि कई पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए गए है। इसके बाद राजस्थान के सभी बॉर्डर जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर की तरह राजस्थान भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। गत रात भी पाकिस्तान की ओर से राजस्थान के फलोदी, नाल और उत्तरलाई में हमले की नाकाम कोशिश की गई थी।

जैसलमेर पर दागी गई करीब 30 मिसाइल- सभी विफल, जम्मू में F-16 को मार गिराया गया
पाकिस्तान की ओर से जैसलमेर में लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। आसमान में धमाकों की आवाज से लोगों में खौफ का माहौल। उधर, पोकरण के लवां गांव के पास पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय एयरबेस सिस्टम ने विफल कर दिया है। पाकिस्तान ने एक साथ कई मोर्चों पर हमले किए। जम्मू और पठानकोट में सुसाइड ड्रोन से हमला किया गया। इन हमलों में जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया गया। भारतीय वायु सुरक्षा प्रणाली ने S-400 मिसाइल से सभी ड्रोन को मार गिराया। इसके अलावा जम्मू के पास पाकिस्तान का एक F-16 लड़ाकू विमान भी गिराया गया है। राजस्थान में इससे पहले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को भी गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति