खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 मेंमध्यप्रदेश 18 पदकों के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 में मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने 1 स्वर्ण सहित जीते 4 पदक

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 मेंमध्यप्रदेश 18 पदकों के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर

खेल मंत्री सारंग ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में  सभी पदक विजेता खिलाडियों को दी बधाई

भोपाल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2025 का आयोजन 04 से 15 मई 2025 तक बिहार के विभिन्न शहरों – पटना, राजगीर, भागलपुर, गया और नई दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का 229 सदस्यीय दल भाग ले रहा है, जिसमें 176 खिलाड़ी और 53 सहयोगी स्टॉफ शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने गुरूवार को भी अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए कुल 4 पदक जीते, जिसमें 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल हैं। अब तक प्रदेश के खिलाड़ी कुल 18 पदक (9 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य) अर्जित कर चुके हैं, जिससे मध्यप्रदेश ने मैडल टैली में चौथा स्थान प्राप्त कर लिया है।

मलखंभ (पोल मलखंब – व्यक्तिगत बालिका वर्ग): भोपाल की सिद्धि गुप्ता ने अपने शानदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।

गतका (सोट्टी – व्यक्तिगत बालिका वर्ग): अर्शप्रीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया।

शूटिंग (25 मीटर पिस्टल रैपिड फायर – व्यक्तिगत बालक वर्ग): सूरज शर्मा ने रजत पदक जबकि साहिल चौधरी ने कांस्य पदक जीता, जिससे शूटिंग में मध्यप्रदेश का दबदबा बना रहा।

मलखम्भ में 9 में 7 स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश के नाम

मलखंभ खिलाडियों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मलखंभ में कुल 9 स्वर्ण पदक दव पर थे, मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने 9 में 7 स्वर्ण अपने नाम किये, प्रतियोगिता में 2 रजत और 1 कंस्य पदक भी मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने आर्जित किया| प्रतियोगिता में कुल 10 पदक मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने जीते| मध्य प्रदेश बालक और बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन बना, मध्य प्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण और 1 रजत सहित कुल 5 पदक आर्जित किये, बालिका वर्ग में सिद्धि गुप्ता ने 3 स्वर्ण पदक आर्जित किये, जो एक रिकॉर्ड है। आज मलखंभ की प्रतियोगिताएं समाप्त हो गयी है।

पदक विजेता खिलाडि़यों का विस्तृत विवरण

    बालिका टीम चैंपियनशिप – स्वर्ण पदक

        (सिद्धि गुप्ता, माहि राठौर, अनुष्का नायक, वीरा राठौर, मानसी बम्बोरिया, इशिका नारोलिया)

    बालक टीम चैंपियनशिप – स्वर्ण पदक

        (देवेन्द्र पाटीदार, यतिन कोरि, युवराज राव घाडगे, नीरज कछावा, जयंत राठौर, दक्ष कन्हार)

    आल राउंड मेंस व्यक्तिगत स्पर्धा  – स्वर्ण पदक (देवेन्द्र पाटीदार), रजत पदक(यतिन कोरि)

    आल राउंड विमेंस व्यक्तिगत स्पर्धा  – स्वर्ण पदक (सिद्धि गुप्ता)

    पोल मलखंभ बालिका – स्वर्ण पदक (सिद्धि गुप्ता)

    हैंगिंग मलखंभ बालक – स्वर्ण पदक(देवेन्द्र पाटीदार)

    पोल मलखंभ बालक – स्वर्ण पदक (देवेन्द्र पाटीदार), कांस्य पदक(यतिन कोरि)

    रोप मलखंभ बालक – रजत पदक (देवेन्द्र पाटीदार)

   खेल मंत्री और संचालक ने दी शुभकामनाएं

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने मैदान में अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का परिचय देते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।"

संचालक खेल और युवा कल्याण राकेश गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में वे और अधिक पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति