दिल्ली में भी पाकिस्तान की नापाक साजिशों को नाकाम करने की तैयारी चल रही, आज बजने वाला है सायरन

नई दिल्ली
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। पड़ोसी मुल्क की ओर से गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में हमले की नाकाम कोशिशें की गईं। पाकिस्तान की बौखलाहट को देखते हुए राजधानी दिल्ली में भी पाकिस्तान की नापाक साजिशों को नाकाम करने की तैयारी चल रही है। शुक्रवार को दिल्ली में 3 बजे टेस्टिंग के तौर पर 'एयर रेड सायरन' बजने वाला है।

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (सेंट्रल) जी सुधाकर की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी हेडक्वॉर्टर पर लगे एयर रेड सायरन की सिविल डिफेंस डायरेक्टोरेट की ओर टेस्टिंग की जाएगी। टेस्टिंग करीब 3 बजे शुरू होगी और 15-20 मिनट तक चलेगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सायरन से घबराने की जरूरत नहीं है, यह सिर्फ टेस्टिंग के तौर पर बजाया जाएगा। इससे पहले दिल्ली में 7 मई को कई जगह मॉक ड्रिल करके लोगों को बताया गया था कि हवाई हमलों की स्थिति में कैसे खुद को और अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित रखा है।

दिल्ली में कई जगह बढ़ाई गई सुरक्षा
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकारी भवनों, सीवेज उपचार संयंत्रों, जल उपचार संयंत्रों, अदालतों और विदेशी दूतावासों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बाजार, रेलवे स्टेशन, मॉल, पार्क और मेट्रो स्टेशन सहित अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में भी चौकसी बढ़ा दी है। बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार रात दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं।

रात में ज्यादा चौकसी
एक अधिकारी ने बताया, 'रात्रिकालीन चौकसी बढ़ा दी गई है। हम हर संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर रहे हैं।' पुलिस सूत्रों के अनुसार' सभी क्षेत्र के विशेष आयुक्त सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपने पुलिस उपायुक्तों के साथ बैठक कर रहे हैं। एक पुलिस सूत्र ने कहा' 'सभी पुलिस उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की सक्रियता से निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।' पुलिस ने बताया कि दिल्ली में आने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है। कई जगह बम निरोधक दस्तों ने तलाशी अभियान भी शुरू किया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति