डुमना एयरपोर्ट पर विदेशी महिला यात्री के पास मिला प्रतिबंधित डिवाइस

जबलपुर

भारत-पाकिस्तान के बीच अभी भीषण तनाव का माहौल है. इस तनाव को देखते कई फ्लाइट और रेलवे टिकट को कैंसिल कर दिए गए हैं. वहीं देशभर के कई हिस्सों में अलर्ट कर दिया गया है. इस बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है. जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, जिसके बाद प्रतिबंधित जीपीएस ट्रैकर मिला. यह मामला खमरिया पुलिस को सौंपा गया है.

डुमना एयरपोर्ट पर महिला के पास मिला प्रतिबंधित GPS
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान एक अमेरिकी महिला यात्री के बैग में प्रतिबंधित ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ट्रैकर मिला. प्रशासन ने अमेरिकी महिला यात्री से ट्रैकर जब्त कर पूछताछ की. 62 वर्षीय एंजिला यूएस के केंसास की रहने वाली है. उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह बांधवगढ़ घूमने आई थी. महिला यात्री ने बताया कि वह ट्रैकर उसने अपने रिलेटिव को लोकेशन बताने के लिए रखा था. एयरपोर्ट प्रशासन ने मामला शहर के खमरिया पुलिस को सौंप दिया है. महिला जबलपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की यात्री थी.

पुलिस ने विदेशी महिला से जब्त की डिवाइस
पूछताछ के बाद महिला को दिल्ली भेज दिया गया है. दिल्ली से महिला यात्री की यूएस की कनेक्टिंग फ्लाइट थी. वहीं मामले में नगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार साहू ने बताया कि खमरिया थाना मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि भारत में हवाई यात्रा के दौरान जीपीएस ट्रैकर डिवाइस ले जाना और उसका उपयोग करना प्रतिबंधित है. सीआईएसएफ यानि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने दूरसंचार अधिनियम के प्रावधानों के तहत डिवाइस जब्त कर खमरिया पुलिस को सौंप दिया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति