मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमओ में बुलाई आपात बैठक, मंत्रियों के साथ मौजूदा हालात पर गहन मंथन

जयपुर
मौजूदा प्रशासनिक और सामाजिक परिदृश्य को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक में डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा समेत कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, गजेन्द्र सिंह खींवसर, कन्हैया लाल चौधरी, जोगाराम पटेल, सुरेश रावत, सुमित गोदारा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, हीरालाल नागर और संजय शर्मा मौजूद रहे। जो मंत्री जयपुर में मौजूद नहीं थे, वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने इस अहम बैठक में मंत्रियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर गहनता से चर्चा की। बैठक में जनता से सीधा संवाद और स्थानीय स्तर पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विस्तृत निर्देश दिए।

सीएम भजनलाल शर्मा ने ज़मीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से SDRF (State Disaster Response Force) की यूनिट्स को एक्टिव मोड में लाने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी ज़िलों में अतिरिक्त फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, ब्लड बैंक, JCB और क्रेन जैसी भारी मशीनरी उपलब्ध रखने के लिए भी कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का फोकस इस बात पर है कि किसी भी आपदा या स्थिति से निपटने के लिए राज्य प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार रहे और जनता को राहत व भरोसे का अहसास हो। मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे आमजन से संवाद बनाकर सरकार की नीतियों और राहत प्रयासों की जानकारी भी दें।

इस मौके पर मुख्य सचिव सुधांशु पंत, गृहसचिव आनंद कुमार, DGP यूआर साहू, ADG लॉ एंड ऑडर विशाल बंसल, DG इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल, शिखर अग्रवाल, सिद्धार्थ सिहाग आईजी सीएम सिक्योरिटी भी उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति