सेना ने चिन्हित करके आतंकी ठिकानों पर हमला किया, उसके लिए हम सेना को बधाई देते हैं,हमें हमारी सेना पर गर्व है- दिग्विजय सिंह

भोपाल
पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह करने के भारतीय सेना के पराक्रम की हर कोई तारीफ कर रहा है. इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का भी बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि अब ये साबित हो गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करता है.

एएनआई से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, "पहलगाम में जो हमला हुआ उसमें जांच की जा रही है कि क्या कारण रहे कि वहां सुरक्षा नहीं थी, लेकिन अब भारतीय सेना ने चिन्हित करके बिना नागरिकों को निशाना बनाए जो आतंकी ठिकानों पर हमला किया है उसके लिए हम सेना को बधाई देते हैं. हमें हमारी सेना पर गर्व है."

'पाकिस्तान का आतंकवाद को समर्थन'
उन्होंने आगे कहा, "आतंकवादियों के जो अड्डे थे वहां आतंकी अजहर मसूद के परिवार के लोग मारे गए और उनके जनाजे में सेना और पुलिस के शामिल थे, इससे ये साबित होता है कि आतंकवादियों के समर्थन में वो लोग खड़े हुए थे." चीन और तुर्किए द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया इस बात को देख रही है.

दिग्विजय सिंह के अलावा मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा, "सीमा पर हमारे जवान पाकिस्तान को जवाब दे रहे हैं. पहलगाम में जो हमला किया गया देश का एक-एक नागरिक उसके खिलाफ है. इसके बाद पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया को ये समझ आ गया कि हिंदुस्तान की जो हिंदु, मुस्लिम, सिख, इसाई की जो मूल भावना है वो इस घटना से पूरी दुनिया ने देखी है."

'देश का हर नागरिक सेना के साथ'
उन्होंने कहा, देश का हर एक नागरिक वो किसी भी धर्म, जाति और संप्रदाय का हो वो सेना के साथ खड़ा है इससे यही मैसेज गया है कि यही भारत की विशेषता और प्राचीन सभ्यता है. कांग्रेस पूरी तरह से सरकार और सेना के साथ खड़ी है. हमारी तिरंगा यात्रा सेना की हौसला अफजाई के लिए है.

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति