समाधान शिविर में योजनाओं के हितग्राही लाभान्वित

लोरमी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की योजनाओं को आमजनों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के लिए सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में नगर पालिका लोरमी के स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया.

योजनाओं के हितग्राही लाभान्वित
इस दौरान अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी मेनका प्रधान ने बताया कि शिविर में पीएम आवास योजना के तहत 6 हितग्राहियों को आवास की चाबी वितरण, 4 महिलाओं को सुपोषण किट, 3 को नोनी सुरक्षा योजना का प्रमाण पत्र, 6 हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरण, 5 कृषकों को केसीसी चेक का वितरण, 7 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, 3 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, 3 आवेदकों को लर्निंग लाईसेंस, 5 आवेदकों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र और शिक्षा विभाग अंतर्गत 2 बच्चों को श्रवण यंत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया.

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान
इसके साथ ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गगन राजपूत, प्रभात ध्रुव और अनुराग लोनिया को सम्मानित किया गया. इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आवेदनों के निराकरण के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई. इस दौरान एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी, नगर पालिका सीएमओ लाल जी चंद्राकर, नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे.कारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई. इस दौरान एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी, नगर पालिका सीएमओ लाल जी चंद्राकर, नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति