आंख के बदले आंख वाले बयान पर अंबाति रायुडू ने दी सफाई, बोले- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं

नई दिल्ली
आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है….ये लाइन पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाति रायुडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उस समय लिखी जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। जैसे ही रायुडू ने यह पोस्ट किया तो फैंस भड़क गए और उनकी आलोचना करने लगे। हालांकि उन्होंने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और अब इसको लेकर सफाई दी है। उनका कहना है कि उनके इस पोस्ट को गलत समझा गया है।
 
रायुडू ने शुक्रवार, 9 मई की रात सफाई देते हुए एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं सीमा पर स्थिति के बारे में हाल ही में की गई अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करना चाहता हूं, जिसे गलत समझा गया है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, और मैं इस बात को स्पष्ट करना चाहता हूं।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस संवेदनशील समय में, मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व में हमारी सरकार के साथ खड़ा हूं, जो ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से कड़ी कार्रवाई कर रही है, मैं हमारी बहादुर भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ा हूं और अपने साथी नागरिकों की भावनाओं को दिल से साझा करता हूं।’

बता दें, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को खत्म किया था। हालांकि इसके बाद 8 मई की रात को पाकिस्तान ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए सीमा से सटे भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पाकिस्तान ने ड्रॉन से लेकर मिसाइल तक कई हमले किए, मगर भारत ने उनके हर एक हमले को नाम किया। दोनों देशों के बीच इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति