रोहित शर्मा ने जिस टेस्ट में जड़ा शतक, उस हर मुकाबले को जीती है टीम इंडिया, क्या टूटेगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आखिरी मुकाबला खेलने वाले रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान होने से कुछ दिन पहले अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट के बारे में बताया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भले ही इस समय उनकी फॉर्म चिंता का विषय रेड बॉल क्रिकेट में थी, लेकिन एक अद्भुत विश्व रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है, जो कि उनके टेस्ट शतकों से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, रोहित शर्मा दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने करियर में 10 से ज्यादा शतक जड़े हैं और सभी शतक जीत में आए हैं। रोहित शर्मा ने कुल 12 शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं और जिन मैचों में उन्होंने शतक जड़ा है, उस मैच को टीम इंडिया ने जीता ही है। दुनिया के दो और खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने करियर में जितने शतक जड़े, उन मैचों में टीम जीती, लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि उन खिलाड़ियों के करियर में टेस्ट शतकों की संख्या 5 या 6 थी। ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के थे।

ऑस्ट्रेलिया के वारविक आर्मस्ट्रॉन्ग ने अपने टेस्ट करियर में 6 शतक जड़े और उन सभी मैचों में टीम को जीत मिली। लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कोच डैरेन लेहमन हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 5 शतक जड़े और उन पांचों शतकों में ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत मिली। इस तरह रोहित शर्मा के लिए कहा जा सकता है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अद्भुत कारनामा किया हुआ है, क्योंकि आज के समय में इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी के लिए संभव नहीं लगता।

जीत में अपने करियर के सभी टेस्ट शतक बनाने वाले बल्लेबाज
(कम से कम 5 शतक)
12/12 – रोहित शर्मा
6/6 – वारविक आर्मस्ट्रांग
5/5 – डैरेन लेहमैन

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति