Lava Agni 3 की कीमत में कटौती

नई दिल्ली

भारतीय स्‍मार्टफोन ब्रैंड लावा ने लिमिटेड पीरियड ऑफर के लिए Lava Agni 3 की कीमत में कटौती की है। यह दो डिस्‍प्‍ले वाला स्‍मार्टफोन है, जो 5जी कनेक्टिविटी ऑफर करता है। Lava Agni 3 को बैंक ऑफर्स के साथ 5 हजार रुपये कम में लिया जा सकता है। यह फोन 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च किया गया था। कंपनी ने यह भी बताया है कि डिस्‍काउंट को लिमिटेड टाइम के लिए लाया गया है और यह अग्‍न‍ि3 के सभी मॉडलों पर लागू होगा। 10 मई से 18 मई तक खरीदारी करने पर छूट की पेशकश की जाएगी।

Lava Agni 3 पर ऑफर

यूजर्स Lava Agni 3 का जो भी मॉडल लेंगे, उस पर डिस्‍काउंट लागू होगा। यूजर्स को एमेजॉन पर जाकर एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड ईएमआई पेमेंट का विकल्‍प चुनना होगा।

Lava Agni 3 के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Lava Agni 3 में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है। पीक ब्राइटनैस 1200 निट्स है। वाइडवाइन एल1 सपोर्ट होने का दावा कंपनी करती है, जिसका मतलब है कि नेटफ्लिक्‍स व अन्‍य ओटीटी के कंटेंट को ऑनलाइन एचडी में देखा जा सकता है। फोन का दूसरा डिस्‍प्‍ले इसके बैक साइड में है। छोटा सा है। कैमरा मॉड्यूल के पास है, जिसमें नोटिफ‍िकेशन देखे जा सकते हैं।

Lava Agni 3 में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 7300एक्‍स च‍िपसेट दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम है। 5 हजार एमएएच की बैटरी इसमें दी गई है, जो 66 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि पिछले साल जब कंपनी ने यह फोन लॉन्‍च किया था, जब बॉक्‍स में चार्जर नहीं दे रही थी। चार्जर के साथ फोन की कीमत अधिक थी। इसलिए डिवाइस खरीदते समय यह सुनिश्चित कर लें कि उसमें चार्जर मिलता है या नहीं।

Lava Agni 3 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा सेंसर है। साथ में 8 मेगापिक्‍सल के दो कैमरा लगाए गए हैं। रियर कैमरा सपोर्ट करता है ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन यानी ओआईएस को। यह डिवाइस 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा ऑफर करती है। हालांकि एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करती है। इस साल गूगल एंड्रॉयड 16 को पेश करने वाली है। लावा अग्नि 3 में वह आएगा या नहीं, अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। हालांकि कंपनी एंड्रॉयड अपग्रेड देने का दावा करती है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति