कई चौकी प्रभारियों का तबादला, पुलिस लाइन भी भेजा, यूपी के इस जिले में SP ने किया बड़ा फेरबदल

अंबेडकरनगर
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बेवाना, कटका और मालीपुर में नये थानाध्यक्षों की तैनाती की है। मेडिकल कालेज, लहटोरवा चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन भेजा गया। इसके अलावा अन्य चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

बेवाना थानाध्यक्ष रहे निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को डीसीआरबी प्रभारी, कटका थानाध्यक्ष विवेक कुमार को बेवाना एवं पुलिस अधीक्षक पीआरओ प्रेमचंद्र को कटका, अकबरपुर के सिविल लाइन चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य को मालीपुर थाने में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आशुतोष शर्मा बने पुलिस अधीक्षक पीआरओ
मालीपुर थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को पुलिस अधीक्षक पीआरओ बनाया गया है। श्रवणक्षेत्र चौकी प्रभारी राहुल कुमार पांडेय को मुबारकपुर, नेहा सिद्धार्थ को अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। कस्बा चौकी प्रभारी अंजनी कुमार को अकबरपुर कोतवाली भेजा गया है।

मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी संजय यादव लहटोरवा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। शहजादपुर चौकी प्रभारी रवीश कुमार यादव को मेडिकल कालेज, हंसवर में रहे उपनिरीक्षक सुनील दत्त को लहटोरवा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

इनका भी तबादला
अकबरपुर के दारोगा संदीप विश्वकर्मा को श्रवण क्षेत्र चौकी, इब्राहिमपुर के महेंद्र सरोज को शहजादपुर चौकी, टांडा के दिनेश चंद्र राय को हयातगंज, अजय कुमार त्रिपाठी को इब्राहिमपुर से सिविल लाइन चौकी प्रभारी अकबरपुर, अलीगंज के हरिकेश बहादुर को कस्बा चौकी अलीगंज, महिला उपनिरीक्षक रजनी को जलालपुर कोतवाली से रिर्पोटिंग चौकी जलालपुर, अकबरपुर एसएसआइ शशांक शुक्ल को बसखारी भेजा गया है।

सम्मनपुर के उपनिरीक्षक संजय सिंह को एसएसआइ टांडा, आइजीआरएस प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी को एसएसआइ अकबरपुर बनाया गया है। टांडा के छज्जापुर चौकी प्रभारी प्रकाश कुमार, मुबारकपुर चौकी प्रभारी सचिव कुमार मौर्य को टांडा, पुलिस लाइन में रहे अक्षय पटेल को रफीगंज चौकी व अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी अंजनी कुमार को कोतवाली में भेजा गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति