ईओडब्ल्यू ने बिजली कंपनी के अधिकारी उमाशंकर पाराशर के ठिकानों पर मारा छापा, आय से अधिक संपत्ति के सबूत मिले

नरसिंहपुर
नरसिंहपुर जिले में शनिवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ईओडब्ल्यू ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बिजली कंपनी में अधिकारी उमाशंकर पाराशर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई ईओडब्ल्यू की जबलपुर यूनिट द्वारा की गई, जिसमें 15 सदस्यीय टीम ने एक साथ नरसिंहपुर, आमगांव के पास बीनेर ग्राम और निवारी गांव में स्थित संपत्तियों पर दस्तक दी।

फिलहाल कटनी जिले में बिजली कंपनी के विजिलेंस विंग में सहायक यंत्री एई के पद पर पदस्थ उमाशंकर पाराशर लंबे समय तक नरसिंहपुर में पदस्थ रह चुके हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जांच में यह खुलासा हुआ है कि उनकी कुल संपत्ति उनकी ज्ञात आय से ढाई गुना अधिक है।
 
आय से अधिक संपत्ति के सबूत मिले
ईओडब्ल्यू के डीएसपी एबी सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पाराशर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं। टीम द्वारा पाराशर के नरसिंहपुर स्थित विपतपुरा इलाके के आवास, रोसरा स्थित दो अन्य निवास, निवारी गांव में कॉमन बायो केमिकल फैक्ट्री और बीनेर ग्राम में स्थित मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पर कार्रवाई की जा रही है। यह प्लांट उनकी पत्नी के नाम पर बताया जा रहा है।

लेनदेन से जुड़े कागजात जब्त किए गए
जांच टीम द्वारा घरों, फैक्ट्री और अन्य ठिकानों से दस्तावेज़, संपत्ति विवरण और लेनदेन से जुड़े अहम कागजात जब्त किए गए हैं। सभी संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है और पूरी सूची तैयार की जा रही है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई अभी जारी है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति