चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और समर्थन प्रदान किया जाएगा: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली
पैरा ओलंपिक समिति ऑफ इंडिया (पीसीआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कोयंबटूर से विधायक और पीसीआई की मुख्य संरक्षक श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन ने किया। इस बैठक का आयोजन सितंबर-अक्टूबर 2025 में नई दिल्ली में प्रस्तावित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया था।

इस दौरान श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन के साथ पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया, मुख्य कोच सत्यनारायण, निदेशक सत्यबाबू और नई दिल्ली 2025 चैंपियनशिप के संयुक्त सचिव किरुबाकरार राजू भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और समर्थन प्रदान किया जाएगा।

यह पहली बार है जब नई दिल्ली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रही है, जिसमें 100 से अधिक देशों के एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक के दौरान आयोजन स्थलों की संरचना, पहुंच की सुविधाएं, लॉजिस्टिक्स, एथलीटों के आवास, स्वयंसेवकों की भूमिका और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समन्वय जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन ने दिल्ली प्रशासन की तत्परता की सराहना की और कहा कि यह आयोजन न केवल पैरा-एथलेटिक्स को बढ़ावा देगा, बल्कि विकलांग खिलाड़ियों को एक वैश्विक मंच भी प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह चैंपियनशिप भारत की खेलों में बढ़ती वैश्विक पहचान और समावेशिता की प्रतिबद्धता को दर्शाएगी।

पैरा ओलंपिक समिति ऑफ इंडिया विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय में काम कर रही है ताकि इस आयोजन को स्मरणीय और ऐतिहासिक बनाया जा सके, जिससे भारत में पैरा खेलों को एक नई ऊंचाई मिल सके।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति