राजधानी दिल्ली में नगर एसडीएम ऑफिस से लेकर बुराड़ी के विजय चौक तक 15 दिन गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में काठिया बाबा मार्ग पर स्वरूप नगर एसडीएम ऑफिस से लेकर बुराड़ी के विजय चौक तक 15 दिन गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक रास्तों से निकलने को कहा है। इसके साथ ही यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, काठिया बाबा मार्ग (स्वरूप नगर-बुरारी रोड) पर पीडब्ल्यूडी की टीम द्वारा मरम्मत और री-कार्पेटिंग के काम के चलते 10 मई 2025 से 15 दिन के लिए स्वरूप नगर एसडीएम ऑफिस (एनएच-44 पर नाला के पास) और विजय चौक (बुराड़ी साइड) के बीच वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इससे ट्रैफिक जाम हो सकता है और इस रास्ते से गुजरने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

इन वैकल्पिक मार्ग के इस्तेमाल की सलाह
• एसडीएम ऑफिस स्वरूप नगर नाला रोड से यात्री सीसी रोड के माध्यम से भलस्वा लैंडफिल (कूड़ा-खट्टा) की ओर जा सकते हैं, फिर झंडा चौक से बुराड़ी चौक तक जा सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, बुराड़ी पहुंचने के लिए झंडा चौक से विजय चौक तक का मार्ग चुनें।

• विजय चौक से यात्री गुरुद्वारा रोड से होते हुए गुर्जर चौक के रास्ते झंडा चौक से भलस्वा लैंडफिल (कूड़ा-खट्टा) और फिर नाला तक का रास्ता अपना सकते हैं।
यात्रियों के लिए सामान्य निर्देश

• प्रभावित मार्ग से जाने से बचें और सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

• इस अवधि के दौरान धैर्य और सहयोग बनाए रखें।

• ट्रैफिक नियमों का पालन करें और मुख्य मोड़ बिंदुओं पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और मार्शलों/गार्डों के निर्देशों का पालन करें।

• सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए कृपया सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

• अपने वाहनों को केवल तय पार्किंग क्षेत्रों में ही पार्क करें।

• सुचारू यातायात प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए सड़क किनारे पार्किंग से बचें।

• वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे धैर्य रखें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ सहयोग करें। प्रमुख चौराहों पर तैनात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

• दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के माध्यम से अपडेट रहें।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति