कौकेन लेने के कारण बैन हुए थे कागिसो रबाडा, अब पता चला है कि रबाडा किस पदार्थ को लेने के कारण बैन हुए थे

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा अचानक से बीच में आईपीएल-2025 छोड़कर चले गए थे। वह कुछ समय बाद लौटे। बाद में पता चला कि रबाडा को डोपिंग के कारण बैन किया गया था। वह एक छोटा बैन झेलने के बाद आईपीएल में लौटे थे। अब पता चला है कि रबाडा किस पदार्थ को लेने के कारण बैन हुए थे।

साउथ अफ्रीका के पब्लिकेशन रैपोर्ट के मुताबिक, रबाडा के टेस्ट में कौकेन पाया गया था। मौजूदा समय के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार रबाडा ने अपने देश की लीग एसए20 से पहले कौकेन का सेवन किया था। वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। तीन अप्रैल को वह लीग छोड़कर चले गए थे। फ्रेंचाइजी ने बताया कि रबाडा निजी कारणों से अपने घर लौटे हैं। इसके अलावा कोई और जानकारी फ्रेंचाइजी ने साझा नहीं की थी।
 
दूसरे टेस्ट को किया मना
रबाडा पांच मई को लौटे थे। इसके कुछ ही दिन बाद आईपीएल को भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण रोक दिया गया था। शनिवार को रैपोर्ट और न्यूज24 की रिपोर्ट में बताया गया है कि रबाडा ने एसए20 से पहले कौकेन लिया था। दोनों ही रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि रबाडा के वकील ये साबित करने में सफल रहे कि गेंदबाज ने एसए20 के दौरान नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया था। रैपोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी है कि रबाडा ने दूसरे टेस्ट के लिए मना कर दिया था।

टिम पेन ने उठाए सवाल
रबाडा के डोपिंग बैन की खबर मई के पहले सप्ताह में सामने आई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने तेज गेंदबाज के बैन की अवधि पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए थे। पेन ने सेन रेडियो पर कहा था कि फैन इस बात को जानने के हकदार हैं कि रबाडा ने कौनसा पदार्थ यूज किया है जिसके कारण वह एक महीने के लिए ही बैन हुए। पहले ये भी पता चला था कि रबाडा ने जो नशीला पदार्थ लिया है वो प्रदर्शन को सुधारने वाला नहीं है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति