ड्यूटी पर लौट रहे दिल्ली निवासी मेजर विक्रम गुप्ता की कार का टायर फट गया, इस दौरान भीषण सड़क हादसा

नई दिल्ली
भारत-पाकिस्तान युद्ध की आशंका के बीच सेना ने सभी अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसी क्रम में ड्यूटी पर लौट रहे दिल्ली निवासी मेजर विक्रम गुप्ता की कार का टायर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फट गया, इस दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में उनकी पत्नी वैशाली वाजपेई की मोके पर मौत हो गई, जबकि 3 साल की बेटी रिहाना गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज अलवर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

हेड कॉन्स्टेबल फकरुद्दीन ने बताया की दिल्ली मुंबई हाइवे पर छूट्टी काटकर ड्यूटी पर लौट रहे मेजर की गाड़ी का टायर फट जाने से उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई जिनका इलाज अलवर जिला अस्पताल में चल रहा है। मेजर विक्रम गुप्ता दिल्ली के दिलशाद गार्डन के पास रहते हैं और हाल ही में कोटा में रिश्तेदारी में पत्नी और बेटी के साथ गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें सेना मुख्यालय से छुट्टियां रद्द होने की सूचना मिली, जिसके बाद वह परिवार के साथ दिल्ली लौट रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नौगांवा थाना क्षेत्र स्थित 82 नंबर पुलिया के पास अचानक कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में कार का गेट खुलने से वैशाली और रिहाना सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल अलवर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने वैशाली को मृत घोषित कर दिया। वहीं रिहाना की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद से परिवार और सेना के बीच शोक की लहर है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति