सीमा पर तैनात जवानों के परिजनों से मिले मंत्री टेटवाल, जवानों के माता – पिता को नमन कर आभार माना

भोपाल
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने सारंगपुर विधानसभा के ग्राम खासपुरा पहुंचकर राजस्थान के जैसलमेर में तैनात सेना के दो वीर जवानों श्री धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी और श्री विजेन्द्र सिंह सोलंकी के परिजन से मुलाकात की। मंत्री श्री टेटवाल ने जवानों के परिजन का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया और उन्हें नमन करते हुए उनके बेटों की वीरता और समर्पण से देश सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।

मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उनके सम्मान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने माता-पिता से कहा कि आपके दो बेटे सीमा पर देश की सेवा कर रहे हैं और तीसरा बेटा मैं हूं, जो प्रदेश में सेवा करते हुए हर सैनिक परिवार के लिए हमेशा उपस्थित हूँ। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय सेना ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि भारत शांति में विश्वास करता है, लेकिन किसी भी आक्रामकता का उत्तर देने में सक्षम है। हमारे जवानों ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से यह साबित किया है कि वे न केवल सीमा की रक्षा करते हैं, बल्कि देश की अस्मिता और सम्मान की भी रक्षा करते हैं।

मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि सैनिकों के परिजन के प्रति हमारा कर्तव्य केवल सम्मान करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कृतज्ञता और सेवा का भी है। उन्होंने सारंगपुर क्षेत्र की वीरभूमि को नमन करते हुए कहा कि यहां की माटी ने ऐसे सपूत दिए हैं, जिन पर न केवल प्रदेश को, बल्कि पूरे देश को गर्व है। मंत्री श्री टेटवाल ने यह भी कहा कि सैनिकों का सम्मान केवल समारोहों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके परिवारों को यह विश्वास दिलाना भी ज़रूरी है कि सरकार और समाज हर परिस्थिति में उनके साथ है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति