युद्ध विराम के बादआइजीआइ एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन में थोड़ा कम व्यवधान देखा

नई दिल्ली
युद्ध विराम के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट पर रविवार को उड़ानों के संचालन में बीते दिनों के मुकाबले थोड़ा कम व्यवधान देखा गया। रविवार को कुल अंतरराष्ट्रीय समेत 37 उड़ानों में विलंब रहा और 28 उड़ानों का रद किया गया।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो 16 उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई और सात उड़ानों के आगमन में विलंब हुआ। हालांकि रविवार को कोई उड़ान रद नहीं हुई। वहीं घरेलू उड़ानों की बात करें तो 14 उड़ानें यहां से देरी से उड़ी और 27 उड़ानें रद हुईं। आगमन में कोई विलंब नहीं हुआ, लेकिन एक उड़ान रद हुई।

आईजीआई एयरपोर्ट से दस शहरों की उड़ानों को रद किया
आपरेशन सिंदूर के शुरू होने के बाद से आईजीआई एयरपोर्ट से दस शहरों की उड़ानों को रद किया गया है। इसके अलावा उड़ोनों में रोज विलंब भी हो रहा था। शनिवार को युद्धविराम की घोषणा के बाद रविवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर विलंब की संख्या में कमी देखी गई।
 
यह युद्धविराम के बाद एयरस्पेस में आंशिक स्थिरता का संकेत हो सकती है। फिलहाल एयरपोर्ट पर संचालन सामान्य है, लेकिन यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें और सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त समय लेकर आएं।

डायल ने बताया- एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य
वहीं दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बताया कि सुरक्षा जांच और एयरस्पेस की बदलती परिस्थितियों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुईं, लेकिन स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति