खिताबी मैच में भारत ने श्रीलंका को धोया, शान से जीती त्रिकोणीय सीरीज

नई दिल्ली
भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला कोलंबो में खेला गया। इस मैच को बड़े अंतर से भारत ने जीता और खिताब पर कब्जा किया। भारत ने 97 रनों के अंतर से मेजबान श्रीलंका को धूल चटाई। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शतक जड़ा, जबकि 40-40 से ज्यादा रनों की पारी हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्स ने खेली। वहीं, गेंदबाजी में 4 विकेट स्नेह राणा ने चटकाए। 3 विकेट अमनजोत कौर को भी मिले। भारत ने इस टूर्नामेंट में फाइनल समेत पांच मुकाबले खेले, जिनमें से चार मैचों में टीम को जीत मिली। एक मुकाबले में टीम श्रीलंका से हार गई।

97 रनों से त्रिकोणीय सीरीज जीता भारत
49वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्नेह राणा ने अपना चौथा शिकार किया और भारत को आखिरी सफलता दिलाई। उन्होंने अनुष्का संजीवनी को 28 रन पर चलता किया। इस तरह भारत 97 रनों से जीत गया, क्योंकि 343 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 245 रन ही बना सकी।

भारत जीत की दहलीज पर
भारत को 8वां विकेट भी रन आउट के तौर पर ही मिला। सुगंधिका कुमारी को स्नेह राणा और स्मृति मंधाना ने मिलकर रन आउट किया। 29 गेंदों में 27 रन उन्होंने बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे। आखिरी गेंद पर स्नेह राणा ने मलकी मदरा को बोल्ड कर मेजबानों को 9वां झटका दिया। श्रीलंका ने सातवां विकेट अपना रन आउट के रूप में गंवाया। अमनजोत कौर और ऋचा घोष ने मिलकर पिउमी बडलगे को 9 रन पर चलता किया। भारत के लिए ट्राई सीरीज का खिताब यहां से तीन विकेट दूर है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति