महिला क्रिकेट में छतरपुर की क्रांति गौड़ का धमाल, बाबा बागेश्वर हुए क्रिकेटर क्रांति गौड़ के फैन

छतरपुर

 बुंदेलखंड में कहावत है कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते है. छतरपुर जिले के छोटे से गांव की बेटी ने पूरे देश में जिले का मान-सम्मान बढ़ा रही है. छतरपुर की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का डेब्यू रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए वूमेन्स ट्राई नेशन सीरीज 2025 के फाइनल मुकाबले में हुआ है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अपना डेब्यू मैच खेला है. इस उपलब्धि पर बाबा बागेश्वर ने क्रांति गौड़ की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा, "बुंदेलखंड का गौरव है मेरे जिले की बेटी."
फाइनल में पहुंची क्रांति गौड़

छतरपुर जिले के घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ ने महिला ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में डेब्यू किया. इस मुकाबले में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा. भारत ने श्रीलंका को 97 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया है. वहीं क्रांति ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया. क्रांति शानदार प्रदर्शन से छतरपुर सहित मध्य प्रदेश के लोग खुश हैं."

स्मृति मंधाना ने खेली शतकीय पारी

वूमेंस ट्राई नेशनल सीरीज 2025 का फाइनल मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने क्रांति को कैप देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कराया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मुकाबले में स्मृति मंधाना की 116 रनों की शतकीय पारी और हरलीन देओल (47), जेमिमा रोड्रिग्स (44) व हरमनप्रीत कौर (42) शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 342/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया.

भारतीय स्कोर का पीछा करने के उतरी श्रीलंका की टीम 245 रनों पर सिमट गई. इस मैच में क्रांति ने 5 ओवर में 22 रन देकर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उनकी गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू और नीलाक्षी डी सिल्वा जैसी अनुभवी बल्लेबाज परेशान नजर आईं.

मध्य प्रदेश का गौरव बनी छतरपुर की बेटी

घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ ने कड़ी मेहनत और लगन से भारतीय महिला क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया है. क्रांति ने इसी साल महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में यूपी वॉरियर्स के लिए खेलते हुए अपनी रफ्तार और सटीकता से सभी को प्रभावित किया था. क्रांति के डेब्यू से छतरपुर, घुवारा सहित पूरे मध्य प्रदेश में खुशी का माहौल है. खेल प्रेमी और समाजसेवी उनके इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बता रहे हैं.

यह हम सभी के लिए यह गर्व का पल

उनका कहना है कि क्रांति ने छोटे से कस्बे से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है. यह हम सभी के लिए गर्व का पल है. क्रांति की सफलता सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है. उनके प्रदर्शन ने साल 2025 में खेले जाने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप से पहले भारतीय टीम की तैयारियों को और मजबूत किया है. वहीं कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को आशीर्वाद देकर कहा, "हमारी भगवान से प्रार्थना रहेगी कि बिटिया हमेशा उन्नति करे और भारत का नाम रोशन करें. बुंदेलखंड की भूमि ही ऐसी है, यहां जन्मे वीर पुरूष और वीरांगना ने हमेशा देश दुनियां में अपना परचम लहराया है.

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति