इंदौर के होल्कर स्टेडियम को एक बार फिर से धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ

इंदौर

इंदौर के होल्कर स्टेडियम को एक बार फिर से धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में लिखा गया है कि स्टेडियम में बम प्लांट कर दिया गया है और जल्द ही एक बड़ा धमाका होने वाला है। इस संबंध में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के एक प्रशासनिक अधिकारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और सघन जांच शुरू की, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस को मिली जानकारी, जांच में कुछ नहीं निकला

तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें एमपीसीए की ओर से कॉल आया था। कॉल में बताया गया कि उनके आधिकारिक ईमेल पर एक बार फिर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इस मेल में यह दावा किया गया कि स्टेडियम में बम रखा गया है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई और बम स्क्वॉड की टीम को बुलाकर जांच कराई गई। हालांकि स्टेडियम में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

थाना प्रभारी ने बताया, अब तक की जांच के दौरान होलकर स्टेडियम में किसी भी तरह की संदिग्ध चीज नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि इससे पहले नौ मई को एमपीसीए को ई-मेल भेजकर होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन जांच में यह धमकी फर्जी पाई गई थी।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गुजरे महीनों में शहर के हवाई अड्डे, बैंक शाखाओं, अस्पतालों और विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी के कई झूठे ई-मेल आ चुके हैं और ऐसे एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आपको बताते चलें कि जबसे भारत ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया है, तबसे इस तरह की धमकी भरी खबरें तेज हो गई हैं। पुलिस और सुरक्षा बल किसी भी मेसेज को दरकिनार करने के बजाय सीरियस लेकर जांच-पड़ताल करते हैं ताकि किसी भी घटना को घटने से रोका जा सके।

चार दिनों में दूसरी बार धमकी

इससे पहले 9 मई को भी एमपीसीए को इसी प्रकार की धमकी दी गई थी। उस ईमेल में कहा गया था कि स्टेडियम में बम विस्फोट किया जाएगा और साथ ही यह चेतावनी भी दी गई थी कि पाकिस्तान से पंगा न लिया जाए। ईमेल में यह भी लिखा गया था कि सरकार को समझाना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान के स्लीपर सेल पूरे देश में सक्रिय हैं। उस समय एमपीसीए के अधिकारी रोहित पंडित ने तुकोगंज थाने में इस धमकी की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उस समय भी कुछ नहीं मिला था।

बॉम्बे अस्पताल को भी मिला धमकी भरा मेल

शनिवार को इसी तरह का धमकी भरा मेल इंदौर के बॉम्बे अस्पताल को भी मिला था। इस मेल के बाद प्रशासनिक अधिकारी पाराशर ने लसूडिया पुलिस को शिकायत दी थी। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने भी अपनी टीम के साथ अस्पताल में जांच कराई, लेकिन वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

धमकी भरे मेलों की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

इन सभी घटनाओं के बाद क्राइम ब्रांच की टीमें धमकी भरे मेलों की गहराई से जांच कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले पंजाब नेशनल बैंक को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति