उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बदले प्रभार, 13 प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया, आठ के थाने बदले गए

शाहजहांपुर
एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को 13 प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इनमें आठ थानों के थाना प्रभारी बदले गए हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी को पुलिस लाइंस भेजा गया है।

एसपी ने कांट थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह काे ह्यूमन ट्रैफिकिंग से का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। जबकि आइजीआरएस सेल में तैनात सर्वेश कुमार शुक्ला को साइबर क्राइम थाने का प्रभारी बनाया गया है। मीडिया सेल प्रभारी बृजेश कुमार सिंह कांट थाने के प्रभारी बनाए गए हैं।

अश्वनी कुमार चौक कोतवाली का प्रभारी बने
अब तक पुलिस लाइंस में मौजूद अश्वनी कुमार को चौक कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। जबकि चौक कोतवाल राजीव कुमार जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए हैं। जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय को बंडा थाने का प्रभारी बनाया गया है। बंडा की थाना प्रभारी सोनी शुक्ला मिर्जापुर थाने की प्रभारी बनाई गईं हैं। एसपी के पीआरओ अशोक कुमार सिंह निगोही थाने के प्रभारी निरीक्षक होंगे।
 
कटरा थाने के अपराध निरीक्षक हरकेश सिंह को गढ़िया रंगीन थाने का प्रभारी बनाया गया है। गढ़िया रंगीन में अब तक प्रभारी रहे शिवदीन वर्मा आइजीआरएस सेल के प्रभारी बनाए गए हैं। निगोही के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को मीडिया सेल प्रभारी बनाया है। मिर्जापुर के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार एसपी के पीआरओ होंगे। जबकि साइबर थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह को पुलिस लाइंस भेजा गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति