मध्यप्रदेश ने एथेलेटिक्स और कलारिपयट्टू खेल में जीते 2 पदक, खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025

भोपाल
खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में 4 से 15 मई 2025 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी खेल का शानदार प्रदर्शन कर रहें है। प्रतियेागिता में मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण, 6 रजत और 11 कांस्य सहित कुल 26 पदक के साथ सातवें स्थान पर है। आज मध्यप्रदेश ने एथेलेटिक्स में 1 रजत और कलारिपयट्टू खेल में 1 कांस्य पदक सहित कुल 2 पदक प्राप्त किये।

प्रतियोगिता में आज एथेलेटिक्स खेल में मध्यप्रदेश के अवदेश ने बालक यूथ अंडर 18 वर्ग के 1500 मी. रन इवेन्ट में 3:56.78 सेकेण्ड का समय लेकर रजत पदक प्राप्त किया। कलारिपयट्टू में म.प्र की खिलाड़ी कु. प्रियांशी जामलिया और समृद्धि पटेल ने स्वर्ड एण्ड शील्ड और फ्लेक्सिबल स्वार्ड टीम इवेन्ट में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। कुश्ती के 65 कि.ग्रा. फ्री स्टाइल इवेन्ट के मुकाबले में खेल अकादमी के खिलाड़ी निशित जायसवाल ने हरियाणा के खिलाड़ी रोहित को परास्त कर फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। इसी तरह बॉक्सिंग खेल में 65 किग्रा. भार वर्ग में जरसित ने हरियाणा के खिलाड़ी को हराकर फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। दोनो ही फायनल मुकाबले कल खेले जायेंगें। 14 मई को एथेलेटिक्स, बॉक्सिंग, फेंसिंग, वेट लिफ्टिंग, योगासन, कुश्ती, थांग-ता, बास्केटबाल और हॉकी के मुकाबले खेले जायेंगे।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बिहार में आयोजित खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना की है, उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों बधाई देते हुये, खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति