‘पूरा देश हमारे जवानों की वीरता और बहादुरी को सलाम करने के लिए उत्सुक :CM योगी

 लखनऊ

लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' का भव्य शुभारंभ किया. इस मौके पर सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा, 'पूरा भारत अपनी सेना के बहादुर जवानों का अभिनंदन करने के लिए आतुर दिखाई दे रहा है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हौसलों पस्त कर दिया है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हम पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देते हैं.'

सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'पूरा देश हमारे जवानों की वीरता और बहादुरी को सलाम करने के लिए उत्सुक है. हम राज्य के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई देते हैं. पूरे देश और दुनिया ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए आतंकी हमले की निंदा की.'

उन्होंने कहा कि इस घटना पर पाकिस्तान ने चुप्पी साधे रखी. आतंकी हमले के बारे में सभी सबूत मुहैया कराए जाने के बावजूद पाकिस्तान ने अपनी भूमिका से इनकार किया. आखिरकार ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया है और पहले दिन ही 100 से अधिक आतंकवादियों को उनके भयानक कृत्य के लिए सजा दी गई. ये देश और दुनिया ने देखा है, और  भारत की सेना का लोहा को माना है.

'कोई छेड़ेंगा तो छोड़ेंगे नहीं'

सीएम ने आगे कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हौसले को पस्त कर दिया है. पाकिस्तान द्वारा की गई हिमाकत का जिस मजबूती के साथ भारत के बहादुर जवानों ने जवाब देते हुए दुनिया को संदेश दिया कि हम पहले  से किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा तो उसको छोड़ेंगे भी नहीं. और भारत ने ये करके दिखाया है.

आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी 13 मई से 23 मई तक देशभर में 'तिरंगा यात्रा' निकाल रही है. 10 दिन चलने वाली इस यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति