पत्रकारो के हक में 15 मई को बालाघाट से निकलेगी पत्रकार न्याय यात्रा

मण्डला
 पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर पूरे प्रदेश के पत्रकार लामबंद हो चुकें हैं जिसको लेकर समय-समय पर ज्ञापन आदि सौंपे गए हैं लेकिन अब तक सरकार ने पत्रकार सुरक्षा कानून का मुसौदा भी तैयार नही किया है जिससे पत्रकारों में रोष है। वहीं अन्य मांगे भी लंबित चल रही हैं जिसको लेकर बालाघाट जिले के पत्रकार 15 मई से पत्रकार न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा बालाघाट से आरंभ होगी जो सिवनी, मंडला, ङ्क्षडंडौरी अनूपपुर सहित अन्य जिले होते हुए भोपाल पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य पत्रकारों की लंबित मांगे और हो रहे हमलों पर है। इस न्याय यात्रा का मंडला में 15 मई की शाम को भव्य स्वागत किया जायेंगा। इस न्याय यात्रा को किसी भी पत्रकार संगठन से जोड़ा नही गया है यह पूरे प्रदेश के पत्रकारों के हित में है जिसका संचालन बालाघाट के युवा पत्रकार कर रहे हैं। वाय कार यात्रा में निकल रहे पत्रकारों को हर जिले में समर्थन प्राप्त है।

बालाघाट के पत्रकार साथियों ने बताया कि बालाघाट जिले से 15 मई को 7 पत्रकार हिमांशू जैन, आशीष भगत, विजय मिश्रा, मिलिंद्र ठाकरे, अंकुश चौहान, रोहित नायड, डिकेश राणा बालाघाट से भोपाल के लिए रवाना होंगे। पत्रकार न्याय यात्रा 11 जिलों में पत्रकारों से मिलकर ज्ञापन में हस्ताक्षर कराकर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समर्थन पत्र लेकर आगे चलती रहेगी।  सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, और भी अन्य जिलों से पत्रकार न्याय यात्रा भोपाल में जाकर समाप्त होगी। जहां प्रदेश के मुखिया के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के मुख्य बिंदु मध्यप्रदेश में पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पत्रकारों के हितों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होना हितकारी है।

पत्रकारों की शिकायतों के संबंध में मध्यप्रदेश के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच के उपरांत ही कार्यवाही होनी चाहिए। परंतु ऐसा नही हो रहा है। शिकायत की जांच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ही होना सुनिश्चित किया जाए। जनसंपर्क विभाग प्रदेश, संभाग, जिला एवं तहसील स्तर पर पत्रकारों की सूची तैयार कर शासकीय कार्यालय एवं पुलिस थानों में उपलब्ध कराए। भिंड में पत्रकारों के साथ मारपीट, बालाघाट में पत्रकार पर चाकूबाजी, सीधी में पत्रकार का घर जलाना जैसी घटनाओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षण और ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो को लेकर भी ज्ञापन में उल्लेख किया जाएगा। पत्रकार न्याय यात्रा किसी पत्रकार संगठन की नहीं बल्कि हम सब पत्रकारों की यात्रा है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति