मनेंद्रगढ़ में एसटी,एससी एवं ओबीसी महासंघ की बैठक संपन्न

एमसीबी/मनेंद्रगढ़
विगत दिवस दिनांक 11.5.2025 को   एसटी, एससी एवं ओबीसी  महासंघ जिला एमसीबी की बैठक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक  स्कूल मनेंन्द्रगढ में आयोजित  की गई। जिसमें संगठन विस्तार  और महासंघ के उद्देश्यों  पर  गंभीर चर्चा की गयी। सर्वप्रथम सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के संयोजक एवं वरिष्ठ  अधिवक्ता रमेशचन्द्र सिंह ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश  डालते हुए कहा कि समाज के  आर्थिक सामाजिक और शैक्षिक  दृष्टि से पिछड़े लोगों को विकास  की मुख्य धारा से जोड़ना महासंघ की विशेष प्राथमिकता  होगी।

       महासंघ के प्रवक्ता रामनरेश  पटेल ने अपने उदबोधन में समाज में ब्याप्त सामाजिक  समस्याओं एवं कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर देकर उनके  उन्मूलन की बात की। महासंघ  के जिलाध्यक्ष शरण सिंह ने एमसीबी जिला के अधीन भरतपुर, खड़गवां और मनेंन्द्रगढ  विकासखंड में त्वरित कार्यकारिणी के गठन को  सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया।

        इस कड़ी में महासंघ की बैठक में ही मनेंन्द्रगढ ब्लाक का  सर्व सम्मति से गठन किया गया। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए गजराज सिंह कुसरो ग्राम पाराडोल, उपाध्यक्ष पद के लिये  रामबसंत ग्राम लालपुर तथा सचिव पद के लिए छत्रपाल रवि  ग्राम पिपरिया को चयनित किया गया। शेष कार्यकारिणी के विस्तार के लिए उन्हें एक सप्ताह  का समय दिया गया।

         कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व  जिला पंचायत  उपाध्यक्ष   ध्रुपद चौहान, भागवत सिंह  मरावी, कौशिल्या सिंह, ललिता  पाव, लालसाय बैगा, रामप्रसाद  नगनिहा, सुजीत  सिंह, सरोधन  सिंह, नभाग  सिंह, संतोष  सिंह, महेंद्र  सिंह, मदन  सिंह, अमर  सिंह, भूपेंद्र  सिंह, अरविंद  वैश्य  प्रीतम सिंह सहित बड़ी संख्या में  समाज जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सह  संयोजक जिला एमसीबी  परमेश्वर सिंह तथा आभार  प्रदर्शन भागवत सिंह मरावी  द्वारा किया गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति