सिंहस्थ को लेकर चौड़ीकरण का काम शुरू, नगर निगम ही नहीं, भवन मालिक खुद हटा रहे चिह्नित भाग

उज्जैन

उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर में विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है।  नगर निगम द्वारा कोयला फाटक से छत्रीचौक तक और बियाबानी चौराहे से छोटी रपट तक चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। बुधवार से शुरू की कार्रवाई में निगम अमले द्वारा कोयला फाटक से निजातपुरा स्थित आनंद भवन तक सड़क के दोनों ओर की शासकीय दीवार को तोड़ने का कार्य किया गया। इसके साथ ही कोयला फाटक से इंद्रप्रस्थ टॉवर तक नागरिकों से स्वयं भवनों के चिन्हित भाग को तोड़े जाने की मुनादी करवाई जा रही है, जिससे नागरिकों को असुविधा न हो और चौड़ीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा सके।

बियाबानी चौराहे से लेकर तेलीवाड़ा चौड़ीकरण मार्ग पर नगर निगम द्वारा मुनादी भी करवाई गई, जिसके क्रम में भवन स्वामियों द्वारा स्वयं चौड़ीकरण अंतर्गत चिन्हित की गई मार्किंग अनुसार मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान भवन अधिकारी राकेश वास्कले, कार्यपालन यंत्री साहिल मेदावाला, उपयंत्री राजेंद्र रावत, मुकुल मेश्राम, श्वेता सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे। महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव एवं निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा चौड़ीकरण मार्ग में प्रभावित होने वाले नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे निगम द्वारा लगाए गए निशान अनुसार अपने भवन के प्रभावित होने वाले भाग को स्वयं हटाना आरंभ कर दें, जिससे चौड़ीकरण की काम आसानी से पूरा किया जा सके।  

सूचना पत्र जारी किए
प्रथम चरण में बियाबानी से तेलीवाड़ा तक तथा कोयला फाटक चौराहे से इंद्रप्रस्थ टॉवर तक के भवन स्वामियों को चिन्हित किए गए भाग तक भवनों को स्वयं तोड़ने के लिए सूचना पत्र जारी किए गए हैं। अन्यथा की स्थिति में निगम द्वारा भवनों को तोड़ा जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति