जोस बटलर गुजरात टाइटन्स के आखिरी तीन लीग मैच खेलने के नहीं खेलेंगे, प्लेऑफ में कमी खलेगी

नई दिल्ली
इंग्लैंड के टी20 स्टार खिलाड़ी जोस बटलर गुजरात टाइटन्स के आखिरी तीन लीग मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए रवाना हो जाएंगे क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) प्लेऑफ उनके देश की 29 मई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही सफेद गेंद की श्रृंखला के दौरान ही होंगे। गुजरात टाइटन्स 11 मैच में 16 अंक के साथ लीग चरण के बाद शीर्ष दो टीमों में शामिल रहेगी क्योंकि उसके दिल्ली कैपिटल्स (18 मई), लखनऊ सुपर जायंट्स (22 मई) और चेन्नई सुपर किंग्स (25 मई) के खिलाफ तीन मैच बचे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के कुसल मेंडिस प्लेऑफ चरण के दौरान बटलर की जगह लेंगे। इंग्लैंड के अन्य मुख्य खिलाड़ियों में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मोईन अली के अलावा जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स), सैम करन और जेमी ओवरटन (दोनों चेन्नई सुपर किंग्स) भी वापस नहीं आ रहे हैं। हालांकि लियाम लिविंगस्टोन ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड के साथ टूर्नामेंट के बचे हुए हिस्से के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में शामिल हो रहे हैं।

पता चला है कि मोईन अली चोट से जूझ रहे हैं। बुधवार को पीटीआई ने बताया था बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल में खेलना संदिग्ध बना हुआ है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें जेक फ्रेजर मैकगुर्क के जगह शामिल किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर को अभी तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है और वह इस समय 17 से 30 मई के बीच संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान के खिलाफ पांच टी20 मैच खेलने के लिए यूएई में हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धता का उल्लघंन नहीं किया जा सकता है जिससे यह देखना दिलचस्प होगा कि BCB मुस्तफिजुर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अनुपस्थिति को मंजूरी देता है या नहीं। हालांकि अब भी कुछ समय बचा है और दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मदद से एक निश्चित समझौते पर पहुंचा जा सकता है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन पंजाब किंग्स टीम में फिर से शामिल होंगे। पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले बचे हुए लीग मैच में ही खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका के सभी खिलाड़ियों को उनके क्रिकेट बोर्ड ने फाइनल की पूर्व तारीख के एक दिन बाद 26 मई तक वापस रिपोर्ट करने के लिए कहा था। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल को एक सप्ताह के निलंबित करने बाद 17 मई से फिर शुरू किया गया है जिससे अब आईपीएल फाइनल तीन जून को होगा।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति