सैयामी खेर ने शूटिंग से लिया ब्रेक, नासिक पहुंची आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन की तैयारी के लिए

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री और एथलीट सैयामी खेर ने मुंबई की भागदौड़ और अपनी शूटिंग की व्यस्तता से ब्रेक लिया है और अब वह नासिक पहुंच गई हैं, जहां वह अपनी आने वाली आयरनमैन ट्रायथलॉन रेस के लिए गंभीर तैयारी कर रही हैं। यह दुनिया की सबसे कठिन एंड्योरेंस रेस में से एक मानी जाती है। वर्ष 2024 में उन्होंने पहली बार इसमें हिस्सा लिया था और आधी मैराथन पूरी कर इतिहास रचा था। अब वह लगातार दूसरे साल इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में हिस्सा लेने जा रही हैं। फिटनेस के प्रति अपनी लगन और अनुशासित जीवनशैली के लिए पहचानी जाने वाली सैयामी मानती हैं कि नासिक, उनका होमटाउन, शांति और प्राकृतिक वातावरण के कारण ट्रेनिंग के लिए सबसे सही जगह है।

नासिक लौटने और अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए सैयामी ने कहा,"मैं एक नई साउथ फिल्म की शूटिंग कर रही थी (जिसका अभी ऐलान नहीं हुआ है) और आईपीएल के दौरान क्रिकबज़ पर भी व्यस्त थी। मुझे एक ब्रेक की ज़रूरत थी, आराम के लिए नहीं, बल्कि अपनी आयरनमैन की तैयारी को पूरा ध्यान देने के लिए। मेरा अगला आयरनमैन 70.3 रेस, जो यूरोपियन चैंपियनशिप है, स्वीडन में है और अब वह सिर्फ दो महीने दूर है। मुझे पता था कि यह रेस पिछली बार से कहीं ज़्यादा कठिन होने वाली है। इसका ट्रैक, चढ़ाई, सबकुछ बहुत अलग है। नासिक आकर मुझे एहसास हुआ कि मुझे कितनी ज्यादा मेहनत करनी है। झील में तैराकी करना, पहाड़ियों पर साइक्लिंग और लंबी दौड़, ये सब मुझे अपनी सीमाएं दिखा रही हैं। मैं हर दिन चार घंटे से ज्यादा की ट्रेनिंग कर रही हूं, ये बहुत थका देने वाला है लेकिन बेहद फायदेमंद भी। मैं पूरी आयरनमैन रेस के बारे में सोचने से पहले एक और हाफ ट्रायथलॉन करना चाहती थी। उम्मीद कर रही हूं कि सब अच्छा हो!"

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति