इंदौर में खजराना मंदिर का सर्विस रोड 25 दिन के लिए बंद, लाखों भक्त आते हैं यहां

इंदौर

इंदौर के खजराना चौराहे से गणेश मंदिर तक जाने वाले सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य नगर निगम द्वारा शुरू कर दिया गया है। इस कार्य के चलते यह मार्ग अगले 25 दिनों तक बंद रहेगा, हालांकि मुख्य सड़क पर यातायात पूर्ववत चालू रहेगा। मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अब खजराना गांव की ओर से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। यह सर्विस रोड लंबे समय से जर्जर अवस्था में था और फ्लायओवर निर्माण के कारण इसकी स्थिति और खराब हो गई थी। नगर निगम ने अब मानसून पूर्व इस मार्ग की मरम्मत की जिम्मेदारी ली है, जिससे श्रद्धालुओं और आमजन को राहत मिल सके।

आईडीए ने जारी किया बजट, नगर निगम ने उठाया काम
इस मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी पहले इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) को दी गई थी, लेकिन आईडीए द्वारा पहले ही नगर निगम को सर्विस रोड निर्माण के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध करा दिया गया था। ड्रेनेज और जल आपूर्ति पाइपलाइन को स्थानांतरित करने में समय लगने के कारण काम में विलंब हुआ। अब नगर निगम द्वारा चारों दिशाओं के सर्विस रोड पर एक साथ कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे समय रहते सभी मार्गों को दुरुस्त किया जा सके।

मालवीय नगर सड़क पर भी मरम्मत कार्य प्रारंभ
नगर निगम के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने जानकारी दी कि सड़क मरम्मत के लिए आईडीए से तीन करोड़ रुपए का बजट मांगा गया था, जिसे स्वीकृति भी मिल गई है। इस बजट से विभिन्न इलाकों की सड़कों का सुधार किया जाएगा। हालांकि मास्टर प्लान की सड़कों में शामिल सुभाष मार्ग और छावनी क्षेत्र में अभी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। दूसरी ओर मालवीय नगर वाली सड़क पर मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

पाटनीपुरा-मालवा मिल पुल निर्माण कार्य दोबारा शुरू
मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच प्रस्तावित पुल निर्माण का कार्य भी बुधवार से दोबारा शुरू कर दिया गया है। कुछ दिन पूर्व पार्षद लालबहादुर वर्मा और ठेकेदार के बीच विवाद के चलते यह कार्य रुक गया था। इससे परेशान स्थानीय व्यापारियों ने विधायक रमेश मेंदोला से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सभी पक्षों की बैठक कर समाधान निकाला गया। एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने बताया कि कुछ अतिक्रमणों को हटा दिया गया है, जबकि शेष के लिए नोटिस जारी किया गया है। अतिक्रमण को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के कारण कार्य को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति