सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने देश के दुश्मनों पाकिस्तानी आतंकवादियों को कहा हमारे आतंकवादी…

डिंडोरी
 मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया बयान का मामला थमा भी नहीं है कि मंडला के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते विवादित बयान दे दिया. पाकिस्तान आतंकवादियों को लेकर उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने आतंकवादियों को अपना कह डाला. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के जो हमारे आतंकवादी लोग हैं उनको सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है.'' सांसद का पूरा बयान सुनेंगे तो आप भी हैरत में पड़ जाएंगे, कि आखिर सांसद देश के दुश्मन पाकिस्तान के आतंकवादियों को हमारे आतंकवादी जैसे शब्दों से क्यों संबोधित कर रहे हैं.

सांसद ने आतंकियों को कहा अपना
दरअसल, फग्गन सिंह कुलस्ते एक दिन पहले डिंडोरी के अमरपुर ब्लॉक में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने मीडिया को बयान देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि, ''भारत की सेना ने पाकिस्तान के हमारे आतंकवादियों लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है.'' सांसद के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नेताओं के बयानों से राजनीति में भूचाल
इसके पहले मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिया बयान काफी सुर्खियों में बना ही हुआ है. फिर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का ताजे बयान ने राजनीति में भूचाल मचा दिया है. उन्होंने कहा था कि "पूरा देश, सेना और सैनिक पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं.'' हालांकि दोनों मंत्रियों ने अपने बयान को लेकर सफाई भले ही दे दी हो, लेकिन कांग्रेस दोनों मंत्रियों के बयान को लेकर हमलावर मोड़ में आ चुकी है. वहीं, अब मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का यह बयान जिसमें "हमारे आतंकवादियों" शब्द का उपयोग किया गया है, इस पर कुलस्ते सफाई देते हैं या कांग्रेस उन्हें आड़े हाथों लेती है. यह देखने लायक होगा.

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति