विराट कोहली आरसीबी को ट्रॉफी जिताने के लिए पीछले 17 सालों से पसीना बहा रहे हैं, पर सफलता नहीं लगी

नई दिल्ली
विराट कोहली ने अपने करियर में आपार सफलता हासिल की है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप और ना जाने आईसीसी के कितने अवॉर्ड जीते हैं, मगर अभी भी IPL ट्रॉफी जीतने की कसक है। विराट कोहली आरसीबी को ट्रॉफी जिताने के लिए पीछले 17 सालों से पसीना बहा रहे हैं, मगर अभी तक उनके हाथ सफलता नहीं लगी है। मगर इस सीजन वह और उनकी टीम जिस तरह खेल रही है उसे देखकर लगता है कि आरसीबी का ट्रॉफी का सूखा इस सीजन खत्म हो जाएगा। ऐसा ही मानना टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट सुरेश रैना का भी है। उन्होंने कहा है कि अगर विराट कोहली 'विराट' पारी खेलते हैं तो आरसीबी इस साल ट्रॉफी उठा सकती है।

स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा, "बिल्कुल, उन्होंने अभी-अभी टेस्ट से संन्यास लिया है और अगर वह आरसीबी को ट्रॉफी जिताते हैं तो उन्हें अलग ही खुशी मिलेगी। वह आरसीबी की अपराजेय ताकत हैं। उनके पास जीवन में सब कुछ है, बस आरसीबी की ट्रॉफी नहीं आई है। वह निश्चित रूप से इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे। मुझे लगता है कि अगर विराट कोहली 'विराट' पारी खेलते हैं तो आरसीबी इस साल ट्रॉफी उठा सकती है।"

रैना ने कहा, "बाकी 10 खिलाड़ियों को उनका साथ देना होगा और उनके साथ बने रहना होगा। वह स्थिति को पढ़ना जानते हैं। हमने उनके क्रिकेटिंग शॉट्स के साथ-साथ विकेटों के बीच दौड़ते हुए भी देखा है। अब एक अलग ऊर्जा देखने को मिलेगी। उन्हें पहले ही ब्रेक मिल चुका है। उनका एक अलग रूप देखने को मिलेगा। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है, तो अब क्यों नहीं? अब वह ऐसा करने के लिए और भी अधिक उत्सुक होंगे।"

आज बेंगलुरु को मिल सकता है प्लेऑफ का टिकट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना आज कोलकाता नाइट राइडर्स से है। आरसीबी 11 में से 8 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। अगर आज बेंगलुरु कोलकाता को चित करने में कामयाब रहती है तो वह प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन जाएगी। इसके बाद उनकी नजरें बचे दो मुकाबलों में टॉप-2 में जगह पक्की करने पर होगी। कोहली भी इस सीजन पूरे रंग में नजर आ रहे हैं। वह 11 मैचों में 505 रनों के ऑरेंज कैप की रेस में चौथे पायदान पर हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति