दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट पर

नई दिल्ली
संघर्ष विराम की घोषणा के बाद अब दोनों मुल्कों के बीच युद्ध भले ही रुक गया हो लेकिन केंद्रीय एजेंसियों को शक है कि पड़ोसी मुल्क, देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी वारदात करवा सकता है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा व हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे संगठनों से राजधानी में बम धमाका अथवा फिदायीन हमला करवा सकता है। इस तरह के इनपुट के मद्देनजर पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस के सभी आला अधिकारियाें के साथ बैठक की और उन्हें अलर्ट के बारे में जानकारी देते हुए आने वाले लंबे समय तक बेहद चौकस रहने के निर्देश दिए। स्पेशल सेल को विशेष रूप से इन दोनों संगठनों पर नजर रखने को कहा गया है।

दिशा-निर्देश 15 जिले के डीसीपी से साझा किया गया
बैठक में स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, इंटेलीजेंस व दोनों जोनों के विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के अलावा संयुक्त आयुक्त व एडिशनल पुलिस कमिश्नर रैंक के अधिकारी शामिल हुए। बाद में बैठक में दिए गए दिशा निर्देश को सभी 15 जिले के डीसीपी से साझा किया गया।

उच्च स्तरीय सुरक्षा अलर्ट जारी रहेगा
सूत्रों के मुताबिक राजधानी में अभी लंबे समय तक आतंकी हमले क संभावना के मद्देनजर उच्च स्तरीय सुरक्षा अलर्ट जारी रहेगा। सभी भीड़भाड़ वाले प्रमुख बाजारों, माल व अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिसकर्मियों की उपस्थित रहेगी। इंडिया गेट पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए हल्के स्ट्राइक वाहनों में पैरा कमांडो तैनात लगातार गश्त करते रहेंगे।

पुलिस संवेदनशील इलाकों में जांच जारी रखेगी
दुश्मनों के किसी भी तरह के नापाक इरादों से निपटने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियां, दिल्ली पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैयार रहेंगे। सार्वजनिक स्थानों के अलावा गेस्ट हाउस, होटलों, सेकेंड हैंड कार डीलर और अन्य संभावित आसान लक्ष्यों पर पुलिस लगातार जांच करती रहेगी। दिल्ली पुलिस लोगों से बार-बार अपील कर रही है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें। मकान मालिकों और होटल मालिकों को किरायेदारों और मेहमानों का उचित सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया है। अगर उन्हें कुछ भी संदिग्ध दिखाई देता है, तो उन्हें तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करना चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति