हर हफ्ते दें निर्माण कार्य प्रगति की प्रोग्रेस रिपोर्ट : मंत्री सारंग

भोपाल
खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में खेल और युवा कल्याण की बैठक में नाथू बरखेड़ा में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कार्य के प्रगति की समीक्षा की। मंत्री श्री सारंग ने फेज-II में हो रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य की डिजाइनिंग और ले-आउट में और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित मल्टीलेवल पार्किंग के स्थान पर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक बनाने एवं ओपन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हर हफ्ते निर्माण कार्य प्रगति की प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। बैठक में खेल संचालक श्री राकेश कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव, कांट्रेक्टर, कंसल्टेंट, आर्किटेक्ट, इंजीनियर्स, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

डिजाइनिंग और ले-आउट में सुधार के बाद करें निर्माण कार्य
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के फेज-I एवं फेज-II में चल रहे निर्माण कार्य की डिजाइन और ले-आउट में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शीघ्र ही सभी आवश्यक सुधार के बाद तय समय-सीमा में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मूलभूत सुविधाओं को करें सुनिश्चित
मंत्री श्री सारंग ने जल आपूर्ति एवं भंडारण की क्षमता, सीवेज, फायर सेफ्टी, सर्वर रुम, कैफेटेरिया, मीटिंग हॉल एवं साइनेज की व्यवस्था का प्रॉपर प्लॉन तैयार कर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सभी बुनियादी सुविधाएं विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जा सकें इसके लिए विस्तृत प्लान भी तैयार किया जा रहा है।

फेज-II में हो रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य
फेज-I में एथलेटिक्स स्टेडियम, हॉकी स्टेडियम, एथलेटिक्स प्रैक्टिस फील्ड एवं हॉकी प्रैक्टिस फील्ड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। फेज-II में मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम, एक्वाटिक्स सेंटर, फुटबाल हाई परफार्मेंस सेंटर, स्टॉफ एवं स्टुडेंट्स रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स एवं थ्री-डे प्रैक्टिस एंड इक्वेस्ट्रियन ट्रैक का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति